महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से होगा

नई दिल्ली ०६ मार्च : महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से होगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7 बजकर तीस मिनट पर खेला जाएगा। कल रात नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हुए मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज़ ने गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से हरा दिया।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्ज़ ने 19 ओवर और 5 गेंद में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कल हुए एक अन्य मुकाबले में देल्ही कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 60 रन से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *