अपडेट : भाजपा गठबंधन ने त्रिपुरा में 4 सीटें जीतीं, 29 सीटों पर आगे

अगरतला, 2 मार्च : भाजपा गठबंधन ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब तक 4 सीटों पर जीत हासिल की है और 29 और सीटों पर आगे चल रहा है। कुल मिलाकर त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, अब बस कुछ ही समय की बात है।

इस बीच, टिपरा माथा 12 सीटों पर और वाम मोर्चा 11 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। वीआईपी उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन आगे चल रहे हैं। लेकिन, बनमालीपुर सीट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य पिछड़ रहे हैं।

जोलाईबाड़ी चुनाव क्षेत्र से आईपीएफटी के उम्मीदवार शुक्ला चरण नौवतिया ने 375 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उधर मोहनपुर चुनाव क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रतन लाल नाथ ने 7385 मतों से, अमरपुर चुनाव क्षेत्र से रंजीत दास ने 4594 मतों से और कमलासागर चुनाव क्षेत्र से अंतरा सरकार देब ने 1744 मतों से जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *