कल से संसद का बजट सत्र शुरू, भाजपा ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

नई दिल्ली ३० जनबरी: सरकार ने संसद के कल से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे संसद भवन परिसर में होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री और संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों के नेता इसमें भाग लेंगे। बैठक में सरकार सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत में राष्‍ट्रपति दौपर्दी मूर्मू लोकसभा और राज्‍यसभा की संयुक्‍त बैठक को केंद्रीय कक्ष में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पहली फरवरी को पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *