राष्‍ट्रपति 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज राष्‍ट्र को संबोधित करेंगी

नई दिल्ली २५ दिसंबर: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज राष्‍ट्र को संबोधित करेंगी। इसका प्रसारण शाम सात बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्‍ट्रीय नेटवर्क पर किया जायेगा। दूरदर्शन पर इसका प्रसारण पहले हिन्‍दी में और बाद में अंग्रेजी भाषा में होगा। इसके बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जायेगा। आकाशवाणी पर रात साढ़े नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में राष्‍ट्रपति के संबोधन का प्रसारण किया जायेगा।