कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संगीत समारोह का आयोजन किया

नई दिल्ली २५ जनवरी : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भंडारनायके स्मारक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हॉल में रॉक बैंड संगीत समारोह का आयोजन किया। नागालैंड के यूडीएक्स बैंड और श्रीलंका के स्टिगमटा बैंड ने सद्भावना संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पहली बार किसी भारतीय बैंड ने श्रीलंका में प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और श्रीलंका सरकार के कई मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि श्रीलंका और भारत में लोकतंत्र और विविधता समान रूप से जीवित हैं। इस संगीत समारोह का आयोजन भारतीय मिशन की सांस्कृतिक शाखा और कोलंबो में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *