सरकार ने संसद के बजट सत्र से पूर्व 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पूर्व 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद परिसर में दोपहर 12 बजे से होगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरूआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्‍यसभा के संयुक्‍त संबोधन से होगा। सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण दोनों सदनों में रखा जायेगा। आम बजट पहली फरवरी को पेश किया जायेगा। बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला भाग 14 फरवरी तक होगा। दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *