प्रधानमंत्री ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण किया

नई दिल्ली २३ जनबरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण किया। इस सिलसिले में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पराक्रम दिवस के अवसर पर देश के नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय समारक का भी अनावरण किया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर द्वीपों के नामकरण से इन शूरवीरों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *