राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट कारीगरो के सामग्री अब देश-विदेशों में भी प्रसिद्ध है: मुख्यमंत्री

अगरतला 09 जनबरी : हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट राज्य के पारंपरिक शिल्प है। राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट कारीगरो के सामग्री अब देश – विदेशों में भी प्रसिद्ध है। इसलिए अत्याधुनिक तकनीकी द्वारा हैंडलूम उद्योग को और प्रसारित करना महत्वपूर्ण है। हाल ही में पूर्वासा कॉम्प्लेक्स में त्रिपुरा हैंडलूम एड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के नए प्रशासनिक भवन एवं अर्बन हट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करके मुख्यमंत्री प्रोफेसर (डॉ.) माणिक साहा ने यह कहा। उन्होंने कहा, पहले राज्य के पारंपरिक हैंडलूम उद्योग को विकसित करने की काफी सभावनाए थी। लेकन पिछली सरकार ने पूर्वाशा को एक पुनर्वास केंद्र में परिणत किया था। पूर्वाशा के विभिन्न विक्रय केंद्रों को बर्बादी के पथ पर धकेल दिया गया। पहले पूर्वाशा के विकास के लिए सठिक रूप से कोई पहल नहीं किया गया था। वर्तमान राज्य सरकार पारंपरिक शिल्प को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने प्रत्येक क्षेत्र में उन्नयन किस तरह किया जाए यह देशवासियों को दिखाया है। क्योंकि बिना उन्नयन के कभी भी आर्थिक-सामाजिक व्यवस्था की गति नहीं बढ़ सकती। राज्य के हैडलूम शिल्प को और विकसित करने के लक्ष्य से हैंडलूम एड वीविंग कारीगरो को आधुनिक प्रशिक्षण द्वारा कुशल बनाने का पहल किया जाएगा। साथ ही हैंडलूम उद्योग के उत्पादित सामग्री को देश – विदेशो के बजारों तक लाया जाएगा। तब जाकर त्रिपुरा को आत्मनिर्भर बनाना संभव होगा।

समारोह में अगरतला नगर निगम के मेयर दीपक मजुमदार ने कहा, वर्तमान राज्य सरकार हैडलूम शिल्प के प्रसार में गंभीरता से कार्य कर रही है सरकार राज्य के समस्त अधिग्रहित संस्था को लाभजनक संस्था में परिवर्तित करने के लक्ष्य में विभिन्न योजनाएं बना रही है। समारोह में विधायक डॉ. दीलीप दास ने कहा, वर्तमान राज्य सरकार दायित्व ग्रहण करने के बाद से पूर्वासा कॉम्प्लेक्स के उन्नयन पर गंभीरता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य पूर्वाशा को राज्य के अन्यतम राजस्व आय का स्रोत बनाना है। साथ ही हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को अच्छे व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए।

समारोह में त्रिपुरा हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन बलाई गोस्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर कुन्तल दास और हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट विभाग के संयुक्त अधिकर्ता निमाई मुरासिंह ने भी भाषण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *