देश में 2007 से 2022 के बीच कालाजार रोग के मामलों में करीब 99 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई

नई दिल्ली ०७ जनबरी: देश में 2007 से 2022 के बीच कालाजार के मामलों में 98 दशमलव सात प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2007 में इसकी संख्‍या 44 हजार पांच सौ 33 थी जो 2022 में घटकर आठ सौ 34 रह गयी। देशभर में छह सौ 32 ऐसे प्रखंड हैं जहां दस हजार की आबादी के बीच कालाजार के मामले एक से भी कम रहे हैं।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है‍ कि सरकार ने कालाजार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि यह बीमारी इस वर्ष के अन्‍त तक देश से पूरी तरह खत्‍म हो जायेगी।