यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य मंत्रियों में चीन से आने वाले यात्रियों से निपटने के बारे में सहमति बनी

नई दिल्ली ०४ जनुअरी : यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य मंत्रियों में चीन से आने वाले यात्रियों से निपटने के बारे में सहमति बन गई है। चीन में कोविड संक्रमण में काफी वृद्धि हो रही है। यूरोपीय आयोग ने कल ब्रसेल्स में एक बैठक के बाद कहा कि यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों में अधिकतर देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों की कोविड की प्रणालीबद्ध जांच किए जाने पर सहमति व्यक्त की है। मीडिया की खबरों के अनुसार चीन से आने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि होने और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा यात्रियों की जांच करने के बारे में चीन सरकार की चुप्पी को लेकर यूरोपीय संघ के अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ गई है। फ्रांस, स्पेन और इटली यूरोपीय संघ के उन देशों में है जिन्होंने चीन से आने वाले यात्रियों की जांच करने की शर्त पहले से ही लागू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *