108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस सम्‍मेलन राष्‍ट्रसंत तुकादोजी महाराज नागपुर विश्‍वविद्यालय में शुरू

नई दिल्ली ०३ जनबरी: 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का सम्‍मेलन नागपुर में राष्‍ट्रसंत तुकादोजी महाराज नागपुर विश्‍वविद्यालय में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस समय विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कांग्रेस को सम्‍बोधित कर रहे हैं। इस वर्ष के सम्‍मेलन का विषय है- महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
 
सम्‍मेलन में सतत विकास, महिला सशक्तिकरण और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित शिक्षा और आर्थिक भागीदारी तक महिलाओं को समान पहुंच प्रदान करने के साथ अध्‍यापन, अनुसंधान और उद्योग जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रख्‍यात महिला वैज्ञानिकों के व्‍याख्‍यान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *