उत्‍तर पश्चिम भारत में कल से शीतलहर बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली ३१ दिसंबर: देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में कल से शीतलहर का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 से 5 दिन के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर चलने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। हल्की हवाओं और गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के पास उच्च नमी के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *