सरकारी कर्मचारियों को डी.ए में और 12 प्रतिशत की वृद्धि राज्य के विभिन्न विभागो में कार्यरत अनियमित एवं कंन्ट्रेक्चुवल कर्मचारियों के आय में 50 प्रतिशत से भी अधिक वृद्धि की गई है. मुख्यमंत्री

अगरतला २८ दिसंबर: राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डी.ए में और 12 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया है। साथ ही सरकारी पेंशनभोगियों को 12 प्रतिशत डीआर वृद्धि की गई है। वर्धित यह डीए 1 दिसंबर 2022 से लागू होगा। कल सचिवालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री प्रेफेसर (डाँ.) माणिक साहा ने यह घोषणा किया। उन्होंने कहा, 12 प्रतिशत डी. ए की वृद्धि से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब कुल 20 प्रतिशत डी.ए प्राप्त होगा राज्य सरकार की फिक्स्ड पे ग्रुप सी एवं ग्रुप डी कर्मचारियों को भी निर्धारित आय में 12 प्रतिशत की दर से डी.ए प्राप्त होगा। इस आय वृद्धि के फलस्वरूप राज्य के 1 लाख 4 हजार 600 नियमित कर्मचारी एवं लगभग 80 हजार 800 पेंशनभोगी परिवार आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों केडीए / डीआर एवं डीआरडब्ल्यू एमआरडब्ल्यू, पीटीडब्ल्यू आदि कर्मचारियों की आय वृद्धि से राज्य सरकार की वार्षिक 1440 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होगी। मासिक आय वृद्धि के परिणाम स्वरूप डीआरडब्ल्यू, एमआरडब्ल्यू, पीटीडब्ल्यू सहित 8600 से अधिक कर्मी लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *