अमरीका में क्रिसमस की छुट्टियों से पहले भारी बर्फबारी और गिरते तापमान के कारण दो हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

नई दिल्ली २३ दिसंबर: अमरीका में क्रिसमस की छुट्टियों से पहले भारी बर्फबारी और गिरते तापमान के कारण दो हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। बर्फबारी, वर्षा, तेज हवा और जमाने वाले तापमान के कारण समूचे अमरीका में हवाई यातायात, बस और रेल सेवा पर असर पड़ा है। 

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक दो हजार 270 उड़ानें रद्द कर दी गई और शुक्रवार के लिए लगभग एक हजार उड़ानों को पहले ही रद्द कर दिया गया। शनिवार के लिए भी 85 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम तक सात हजार चार सौ उड़ानें देरी से चल रही थीं। सबसे ज्यादा उड़ानें शिकागो और डेनवर में रद्द की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *