खेलो इंडिया युवा खेल-2022 में पुरुषों की अंडर-18 क्वालीफायर्स हाकी प्रतियोगिता आज से भुवनेश्वर के

नई दिल्ली २० दिसंबर : खेलो इंडिया युवा खेल-2022 में पुरुषों की अंडर-18 क्वालीफायर्स हाकी प्रतियोगिता आज से ओड़िसा में भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी। 30 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 12 टीमें शीर्ष आठ स्थानों के लिए मुकाबला करेंगी। मेजबान मध्यप्रदेश सहित क्वालीफाई करने वाली आठ टीमें पांचवें खेलो इंडिया युवा खेल 2022 में शामिल होंगी। ये खेल अगले वर्ष चार से दस फरवरी तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में होंगे।

राउंड रॉबिन आधार पर होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रत्येक पूल में छह टीमें होंगी। पूल-ए में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मणिपुर और आंध्र प्रदेश हैं। पूल-बी में झारखंड, ओड़िसा, दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं। प्रत्यके पूल से चार टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएंगी। क्वार्टर फाइनल मैच 27 दिसम्बर को होगा। सेमीफाइनल 29 दिसम्बर और फाइनल मैच 30 दिसम्बर को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *