एफ आई एच महिला हॉकी नेशंस कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से

नई दिल्ली १६ दिसंबर: स्पेन में महिला नेशंस कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा। कल पूल-बी के अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा कर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत के लिए दीप ग्रेस एक्का और गुरजीत कौर ने एक-एक गोल दागा। भारत ने पहले मैच में चिली को 3-1 से और दूसरे मैच में एशियाई चैंपियन जापान को 2-1 से हराया था। दक्षिण अफ्रीका तीन हार के साथ के साथ पूल-बी में सबसे नीचे रहा। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान स्पेन का मुकाबला जापान से होगा। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।  महिला नेशंस कप की विजेता टीम को 2023-24 हॉकी प्रो-लीग में सीधे प्रवेश मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *