कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

नई दिल्ली ११ दिसंबर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और नदौण से चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री होंगे। शिमला में कल हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस निर्णय की घोषणा की। शपथग्रहण समारोह आज 12 बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *