रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है

नई दिल्ली ०८ दिसंबर: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि उनका यह भी कहना था कि रूस परमाणु हथियारों के इस्‍तेमाल में पहल नहीं करेगा। रूस की वार्षिक मानवाधिकार परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए श्री पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्‍य कार्रवाई की प्रक्रिया बहुत लंबी हो सकती है। रूस के राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि उनके देश पर हमले के बाद ही वो महाविनाश के हथियार इस्‍तेमाल करेगा। उन्‍होंने चेतावनी दी कि परमाणु खतरा बढ़ता जा रहा है और इस खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस के पास दुनिया का सबसे आधुनिक परमाणु हथियार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *