गुजरात में मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया सीट से 66 हजार तीन सौ 37 वोटों के साथ आगे

नई दिल्ली ०८ दिसंबर: गुजरात में मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया सीट  से 66 हजार तीन सौ 37 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। पाटीदार नेता और भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल भी वीरमगाम सीट से 43 हजार 14 वोटों के साथ आगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल विशनगर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के किरिट भाई पटेल से आगे चल रहे हैं। शिक्षामंत्री जीतू बघानी भावनगर पश्चिम से तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री किरिटसिंह राणा लिम्बडी सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवर रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तरी सीट से आगे चल रही हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईशुदान गढवी खंभलिया सीट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार से मामूली अंतर से आगे हैं। 

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार जयराम ठाकुर सिराज निर्वाचन क्षेत्र से, भाजपा के ही अनिल शर्मा मंडी से और रजत ठाकुर धर्मपुर से और पवन कुमार काजल कांगड़ा से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा ऊना से और खिमी राम बंजार सीट से आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *