गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सत्‍ता बरकरार, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढत

नई दिल्ली ०८ दिसंबर: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। गुजरात से 22 परिणाम मिल गए हैं। इनमें 20 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गए हैं। दाहोद सीट से भाजपा के कन्हैया लाल बच्चूभाई किशोरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हर्षदभाई वलचंदभाई निनामा को 29 हजार 3 सौ पचास वोटों से हराया। पेटलाद सीट से भाजपा से कमलेश भाई रमेश भाई पटेल कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर विजयी रहे हैं।हिमाचल प्रदेश से 13 परिणाम आ चुके हैं इनमें सात भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और पांच कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा है। भाजपा के राकेश जामवाल सुंदरनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से सोहन लाल ठाकुर को आठ हजार एक सौ 25 वोटों से हराया।

गुजरात विधानसभा चुनाव के 31 सीटों के परिणाम आ गए हैं। इनमें 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी को और दो कांग्रेस को मिली है। शेष सीटों का रूझान इस प्रकार है।

भारतीय जनता पार्टी 127 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस को 15 सीटों पर बढ़त मिली है।

आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे है। 

समाजवादी पार्टी -1

और निर्दलीय – 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से 17 सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। इनमें से 8 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और 7 कांग्रेस के पक्ष में गया है। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। अन्य सीटों के रूझान इस प्रकार हैं…..

भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस को 32 सीटों पर बढ़त है।

निर्दलीय 1 सीट पर आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *