फुटबॉल विश्वकप के अंतिम 16 में आज रात स्‍पेन का सामना मोरक्को से और देर रात पुर्तगाल का मुकाबला स्‍विट्जरलैंड से होगा

नई दिल्ली ०३ दिसंबर : फुटबॉल विश्वकप के अंतिम 16 में आज रात साढ़े आठ बजे स्‍पेन का सामना मोरक्को से और देर रात साढ़े 12 बजे पुर्तगाल का मुकाबला स्‍विट्जरलैंड से होगा। मोरक्‍को ने जहां विश्‍व की नंबर दो टीम बैल्जियम को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम 16 में जगह बनाई थी। वहीं, जापान के हाथों चौकाने वाली हार और जर्मनी के साथ ड्रॉ खेलकर स्‍पेन, ग्रुप में दूसरे नंबर पर थी। 2010 की चैम्पियन स्‍पेन भले ही आंकड़ों में मजबूत नजर आ रही है, लेकिन अंतिम 16 में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम मोरक्‍को के हौसले भी बुलंद हैं। उधर, देर रात स्विट्जरलैंड के साथ मुकाबले में पुर्तगाल को क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन का इंतजार रहेगा। पांच गोल कर गोल्‍डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे एम्‍बापे और तीन गोल कर चुके लियोनल मैसी के बाद अब फुटबॉल प्रमियों की उम्‍मीदें रोनाल्‍डो पर है। वर्ष 2006 के बाद पहली बार अंतिम 16 पहुंची पुर्तगाल की टीम को हराने के लिए स्विट्जरलैंड को असाधारण प्रदर्शन करना होगा।