राष्ट्रपति दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, राज्यों और जिलों को वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

नई दिल्ली ०३ दिसंबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इसका आयोजन सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय कर रहा है। राष्ट्रपति दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, राज्यों और जिलों को वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में विशेष भूमिका निभाने के लिए मंत्रालय हर वर्ष ये पुरस्कार समारोह आयोजित करता है। वर्ष 2021-22 के लिए ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन और श्रेष्ठ दिव्यांग बालक, बालिका सहित विभिन्न श्रेणियों में दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *