राष्ट्रपति ने खेल और रक्षा क्षेत्र में हरियाणा के योगदान की सराहना की

नई दिल्ली ३० नवंबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजनीति, अंतरिक्ष विज्ञान, खेल, खाद्य सुरक्षा, औद्योगिक उत्पादन, सेवा और रक्षा क्षेत्र में हरियाणा के योगदान की सराहना की है। श्रीमती मुर्मु ने कल चंडीगढ़ में राजभवन में आयोजित भोज के अवसर पर कहा कि छोटे क्षेत्रफल और कम आबादी वाला हरियाणा देश के विकास में प्रमुख योगदान दे रहा है। उन्‍होने कहा कि राज्य के किसानों ने खाद्य सुरक्षा में अमूल्य योगदान दिया है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि गुरुग्राम में ढ़ाई सौ से अधिक बड़ी कंपनियों के कार्यालय हैं और इसलिए इसे ग्लोबल सिटी कहा जाता है।
राष्ट्रपति मुर्मु दो दिन के दौरे के अंतिम दिन आज आशा कार्यकर्ताओं, महिला पहलवानों, ओलिम्पिक और अन्य खिलाड़ियों तथा छात्राओं से बातचीत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *