भारत में 2018 से 2020 के बीच मातृत्‍व मृत्‍यु दर में गिरावट

नई दिल्ली ३० नवंबर : भारत में पिछले कुछ वर्षों में मातृत्व मृत्यु दर में भारी गिरावट आई है। भारत के महापंजीयक कार्यालय के अनुसार वर्ष 2014-16 में यह दर प्रति लाख एक सौ तीस थी जो वर्ष 2018-20 में घटकर 97 रह गई। भारत, मातृत्व मृत्यु दर प्रति लाख एक सौ से नीचे रखने में सफल रहा है। देश में स्थायी विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए इसे वर्ष 2030 तक घटाकर 70 प्रति लाख लाने का उद्देश्य है। स्थायी विकास का लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों की संख्या छह से बढकर आठ हो गई है। इनमें केरल सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु का स्थान है। मातृत्व मृत्यु दर में कमी पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार की अनेक स्वास्थ्य योजनाओं के कुशल कार्यान्वयन के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *