भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए परिवार के साथ इंदौर पहुंचीं प्रियंका गांधी

इंदौर, 23 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ बुधवार को इंदौर पहुंचीं। यहां से उनका काफिला बुरहानपुर के लिए रवाना हुआ। प्रियंका चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ पद यात्रा करेंगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र होते हुए बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पहुंची। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट वाड्रा और बेटे रोहन के साथ दोपहर में एयर इंडिया के विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां एयरपोर्ट पर चुनिंदा नेताओं से मुलाकात के बाद उनका काफिला बुरहानपुर के लिए रवाना हुआ। प्रियंका गांधी 27 नवंबर को यात्रा के इंदौर पहुंचने तक राहुल गांधी के साथ रहेंगी। इधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को दोपहर में बुरहानपुर में विश्राम के बाद पुनः शुरू होकर निरंतर आगे बढ़ रही है। इसमें कन्हैया कुमार आगे-आगे चल रहे हैं। यात्रा का जगह-जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *