मंगोलिया की कानून मंत्री ने किया ताजमहल का दीदार

आगरा, 20 नवंबर (हि.स.)। मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने ताजमहल के ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की।

बी सोलोंगो 18-19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर आई थीं। दो दिवसीय सम्मेलन के समापन के बाद ताजमहल देखने की योजना बनी और आगरा चली आईं। आगरा पहुंचने पर सोलोंगो का केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने स्वागत किया। इसके बाद अपने भारतीय समकक्ष प्रो. बघेल के साथ उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया। इस दौरान प्रो. बघेल ने उनको ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *