संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से

नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा। यह 29 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे। यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी।

केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पोस्ट में कहा है संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 29 दिसंबर 2022 तक चलेगा। 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृतकाल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। रचनात्मक बहस के लिए सरकार तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *