भारत जोड़ो यात्रा में जुट रही भीड़ वोट में परिवर्तित नहीं होगी: रामदास आठवले

मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जमा हो रही भीड़ वोट में परिवर्तित नहीं होगी। राहुल गांधी को भारत जोड़ो की बजाय कांग्रेस जोड़ो मुहिम शुरू करनी चाहिए।

रामदास आठवले ने शनिवार को पुणे के पिंपरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ सिर्फ उन्हें (राहुल गांधी) देखने के लिए उमड़ रही है। इसका कोई भी लाभ कांग्रेस पार्टी को नहीं होने वाला है। आठवले ने कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है इसलिए पार्टी को एकजुट करने की नितांत आवश्यकता है। राहुल गांधी को कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी गैरजरूरी बयान दे रहे हैं, इससे कांग्रेस पार्टी का नुकसान ही हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की ऊलजलूल बयानबाजी से भारत तोड़ो यात्रा बनती जा रही है। यह यात्रा समाज में दरार पैदा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *