राष्ट्रपति मुर्मू भोपाल पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

भोपाल, 15 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। मंगलवार को दोपहर में शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू शाम को विशेष विमान से भोपाल पहुंचीं।

यहां राजाभोज विमानतल पर राष्ट्रपति का राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वेटिंग इन मिनिस्टर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार राजधानी भोपाल आई हैं। राष्ट्रपति को भोपाल के स्टेट हेंगर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, भोपाल कमिश्नर मालसिंह भयड़िया, कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *