कुश्ती और मल्लयुद्ध भगवान श्री कृष्ण के जमाने से होता आ रहा :विधान पार्षद भीष्म

बगहा, 14 नवम्बर(हि.स.)।बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड़ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोड़हवा,पिपरासी के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय एकता कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान पार्षद भीष्म साहनी ,पूर्व मंत्री राजेश सिंह, पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय एवं पूर्व प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने प्रतियोगियों का हाथ मिलवाकर किया ।आयोजकों द्वारा कार्यक्रम केआरंभ में सभी लोकप्रिय अतिथियों को साफा बांधकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य ने आयोजक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि गंडक पार के विकास के गति में लगे हुए लोगों द्वारा इस तरह का भव्य आयोजन करना, जिसमें हर वर्ग हर समुदाय एवं दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दल के लोगों का उपस्थित होना, समाज को एक नया दिशा आज दे रहा है।

विधान पार्षद ने कहा कि कुश्ती अर्थात मल्लयुद्ध भगवान श्री कृष्ण के जमाने से होता आ रहा है, जो आज समाप्ति के कगार पर है ,किंतु आज के इस सांस्कृतिक गतिविधि से ऐसा प्रतीत हो रहा हैकि बनारस से बिहार तक आए हुए पहलवानों की भारी भीड़ इस विधा को पुनर्जीवित करेगी। कुल 32 जोड़ा पुरुष एवं महिला पहलवानों की कुश्ती हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *