राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी का तबादला

मुंबई, 12 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और पूर्व मंत्री जीतेंद्र आव्हाड की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनय कुमार राठौड़ का तबादला कर दिया गया है। डीसीपी राठौड़ को ठाणे परिमंडलत्र-5 के पुलिस उपायुक्त पद से हटाकर ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार ठाणे विवियाना माल में शुक्रवार को मराठी फिल्म हर हर महादेव के प्रदर्शन को रुकवाते समय मारपीट के आरोप में राकांपा नेता जीतेंद्र आव्हाड सहित 12 आरोपितों को वर्तक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आव्हाड ने आरोप लगाया था कि वह पुलिस को दोष नहीं देंगे, लेकिन पुलिस के पास बार-बार चाणक्य का फोन आ रहा था। इसी वजह से उनकी गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई। शनिवार को ठाणे सेशन कोर्ट ने जितेंद्र आव्हाड सहित सभी 12 आरोपितों को सिर्फ 15 हजार रुपये प्रत्येक के निजी जात मुचलके पर जमानत दे दिया था। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। इसी वजह से ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय ने तत्काल विनय कुमार राठौड़ का तबादला ट्रैफिक विभाग में कर दिया गया है। राठौड़ के साथ पुलिस उपायुक्त सुधाकर पाठारे और पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े का भी तबादला कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *