उप चुनावः 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

नई दिल्ली, 3 नवंबर (हि.स.)। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। इन सभी सीटों पर मतों की गिनती 6 नवंबर को होगी।

गुरुवार सुबह छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। जिन सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं उनमें बिहार की मोकामा और गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट, तेलंगाना की मुनुगोड़ो सीट, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ और ओडीशा की धामनगर सीट शामिल है।

बिहार की दो सीटों पर सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राजद और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। मोकामा सीट पर पूर्व में राजद का जबकि गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *