मुंबई, 01 नवंबर (हि.स.)। मुंबई के वडाला इलाके में पुलिस ने 85 लाख रुपये मूल्य के 16.983 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ आरोपित ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर लिया है। वडाला पुलिस स्टेशन की टीम आरोपित जाहिद टीपू सुल्तान खान (28 वर्ष) से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार वडाला पुलिस स्टेशन की टीम को एक ड्रग तस्कर के बारे में सोमवार को गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने वडाला के संभावित स्थान पर सादे वेश में निगरानी रखा था। सोमवार को देर रात जैसे ही संदिग्ध आरोपित मौके पर पहुंचा , पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके पास मादक पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपित से अन्य ड्रग तस्करों की जानकारी इकठ्ठा करने का प्रयास कर रही है।