किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी बैठक

नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस शीतकालीन सत्र के पहले बैठक करने वाली है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर किसानों, मजदूरों के मुद्दों को लेकर चर्चा की है।

खैरा ने कहा कि किसानों की आर्थिक हालत लगातार खराब होती जा रही है। किसानों के मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में संसद में किसानों के मुद्दों को अधिक से अधिक उठाया जा सके इसको लेकर कांग्रेस 15 नवंबर से पहले कांग्रेस मुख्यालय में बैठक कर किसानों के हितों को लेकर चर्चा करेगी। खैरा ने कहा कि 20 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरु होने जा रहा है। इस सत्र में किसानों के मुद्दों को गंभीर से उठाया जाए उसको लेकर कांग्रेस तैयार में जुटी है। उसी क्रम में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

खैरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में किसानों पर कर्जे बढ़ रहे हैं। पंजाब के किसानों पर बैंकों के कर्ज एक लाख करोड़ के आस-पास पहुंच गए हैं। बीते सात महीनों में पंजाब में 60 से अधिक किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *