पिछले पांच महीनों में 1.15 लाख से अधिक लोगों ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। तीन मूर्ति स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने के लिए 30 सितंबर तक 1,15,161 लोग पहुंचे। इसके साथ 15 अक्टूबर को रिकॉर्ड तोड़ 3,233 आगंतुकों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय 21 अप्रैल 2022 को आमजन के लिए खोला गया था।

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक पिछले पांच महीने में इस संग्रहालय का राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, उच्च न्यायपालिका के सदस्यों, राजनयिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं ने दौरा किया है।

मंत्रालय के मुताबिक संग्रहालय में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक नई गैलरी जोड़ी जा रही है। यह अगले साल जनवरी में आम जनता के लिए खोला जाएगा। भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम पर एक उद्घाटन एपिसोड के साथ नवंबर में लाइट एंड साउंड शो की भी योजना है। इसके साथ यहां प्रधानमंत्रियों के जीवन और उपलब्धियों पर शिक्षाविदों, जन नेताओं द्वारा त्रैमासिक व्याख्यान श्रृंखला की भी योजना है। इस श्रृंखला की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *