सोनम कपूर की दीवाली पार्टी में मलाइका -अर्जुन ने लूटी महफिल

बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को सोमवार को सोनम कपूर के यहां दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।

हाल ही में सोनम कपूर ने दीवाली पार्टी का आयोजन किया, जिमें मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े एंट्री की और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस मौके पर दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी सुंदर लग रहे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक कुर्ता पायजामा कैरी किया था और हाथ में एक घड़ी थी। वहीं मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं। मलाइका की ड्रेस इंडो-वेस्टर्न थी। एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की स्लिट स्कर्ट पहनी हुई थी। साथ में एक श्रग भी कैरी किया था। दोनों को यूं साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। मलाइका अरोड़ा ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *