पंजाब कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने को दी मंजूरी

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (हि.स.)। सरकारी कर्मचारियों की भलाई यकीनी बनाने के उद्देश्य से उठाए गए एतिहासिक कदम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की तरफ से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता इसका ब्यौरा देते हुए बताया कि इससे संबंधित निर्णय आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिया गया।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम या नई पेंशन स्कीम दोनों में से चयन करने का अधिकार होगा। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम साल 2004 में बंद कर दी गई थी और तभी से कर्मचारियों को नयी पेंशन स्कीम दी जा रही है परन्तु कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की लंबे समय से माँग कर रहे हैं।

लाखों सरकारी कर्मियों की भलाई को ध्यान में रखते हुये कैबिनेट ने राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का फैसला किया है। यह स्कीम लागू होने से राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। कर्मचारियों को सरकार की रीढ़ की हड्डी मानते हुये राज्य सरकार ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसका राज्य सरकार के सभी कर्मचारियो को फायदा मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *