पांचवें ‘खेलो इंडिया युवा खेल’ के दो खेलों की मेजबानी करेगा मंडला

मंडला, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पांचवें ‘खेलो इंडिया युवा खेल’ की मेजबानी मध्य प्रदेश करेगा। इसके तहत दो खेल मंडला में होंगे है। 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिस्पर्धा के थांग-ता और गटका खेलों की प्रतिस्पर्धाएं मंडला में होंगी।

गुरुवार को दिल्ली में खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने पांचवें ‘खेलो इंडिया युवा खेल’ मध्यप्रदेश के आठ शहरों में 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच आयोजित किए जाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने खेलों की मशाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी। इस आयोजन में 30 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे साई अधिकारी

जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर ने बताया कि आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरजीत सिंह ग्रेवाल प्रेसिडेंट इंडिया गटका फेडरेशन एवं जॉइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) चंडीगढ़ ने दो दिन पूर्व मंडला आगमन हुआ था। 23 अक्टूबर को थांग-ता की टीम भी मंडला पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *