कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली, 17 अकटूबर (हि.स.)। कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार सुबह 10 बजे से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मतदान बूथ का निरीक्षण किया। उसके बाद वोटिंग शुरू हुई।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान हो रहा है। जो कांग्रेस मतदाता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, उनके लिए वहां पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। 18 अक्टूबर तक सभी राज्यों से मतदान पेटी कांग्रेस मुख्यालय लाए जाएंगे। 19 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *