महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे रामदेवरा, किये बाबा की समाधि के दर्शन

जैसलमेर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिमी राजस्थान के रामदेवरा में स्थित जन जन की आस्था के प्रतीक और भगवान द्वारकाधीश के कलयुगी अवतार माने जाने वाले बाबा रामदेव की समाधि पर गुरुवार दोपहर को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धोक लगाई।

हेलीकॉप्टर से रामदेवरा पहुंचने पर हेलीपैड पर एडीएम दाता राम और एएसपी कैलाश सिंह सांदू ने फडणवीस की अगवानी की। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आईदान सिंह भाटी तथा नारायण सिंह तंवर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने माला पहनाकर कर तथा साफा बांधकर परंपरागत रूप से उनका स्वागत किया।

हेलीपैड से देवेन्द्र फडणवीस लोकदेवता बाबा रामदेव के समाधि स्थल पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना व धोक लगाकर देश प्रदेश में अमनचैन और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *