MK Stalin:एमके स्टालिन फिर चुने गए डीएमके के अध्यक्ष

09HNAT4 एमके स्टालिन फिर चुने गए डीएमके के अध्यक्ष

चेन्नई, 09 अक्टूबर (हि.स.)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) को दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया। डीएमके की आम परिषद की बैठक में रविवार को नेताओं ने निर्विरोध स्टालिन के नाम पर मुहर लगाई।

उन्होंने इसके लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस बैठक में ही पार्टी नेता दुरई मुरुगन को महासचिव और टीआर बालू को कोषाध्यक्ष चुना गया।

पिछले कई दिनों से डीएमके में आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इसके तहत शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी अन्य पार्टी नेता ने इस पद के लिए दावा नहीं किया। उन्होंने रविवार को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इसकी घोषणा बैठक में चुनाव प्रभारी अर्कोट एन वीरासामी ने की।

एमके स्टालिन का पूरा नाम मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन है। और उनके नाम के पीछे जबरदस्त कहानी छिपी है। दरअसल स्टालिन के जन्म के चार दिन बाद सोवियत संघ के कम्युनिस्ट जोसेफ स्टालिन का निधन हुआ था। इसलिए करुणानिधि ने अपने बेटे का नाम स्टालिन रख दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *