India:भारत में विभाजनकारी शक्तियां सफल नहीं होंगी : डा. मनमोहन वैद्य

08HNAT34 भारत में विभाजनकारी शक्तियां सफल नहीं होंगी : डा. मनमोहन वैद्य

लखनऊ, 08 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य ने शनिवार को कहा कि भारत में विभाजनकारी शक्तियां जो समाज को लड़ाने का काम कर रही हैं वे सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि सहिष्णुता भारत की विशेषता नहीं है। सबको साथ लेकर चलना भारत की विशेषता है। वह कानपुर रोड स्थित सीएमएस के सभागार में आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मण्डल की बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि व्यक्ति समाज व राष्ट्र अरोग्य हो इसके लिए आरोग्य भारती काम करती है। अरोग में से आरोग्य बना है।

सह सरकार्यवाह ने कहा कि राष्ट्र को स्वस्थ रखने के लिए स्व को जगाना होगा। इसलिए रोगी को रोगमुक्त करने के साथ-साथ उसके साथ आत्मीय संबंध भी बनाना है। हमें व्यक्ति के अंदर सुप्त भारत भाव को जगाना है।

डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि आध्यात्मिकता के कारण भारत की दुनिया में विशिष्ट पहचान है। अध्यात्म ने सारे समाज के व्यक्तित्व को निखारने का काम किया। प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर का अंश है। एकं सद विप्रा बहुधा वदन्ति को मानने वाले हम लोग हैं। अपने अंदर के देवत्व को प्रकट करने का माध्यम अलग-अलग हो सकता है। भारत में अपनी-अपनी उपासना पद्धति चुनने की स्वतंत्रता रही है।

सह सरकार्यवाह ने कहा कि आध्यात्मिकता के कारण ही समाज को लौटाना धर्म कहा गया है। कोरोनाकाल में यह जानते हुए भी कि यह रोग घातक है फिर भी लाखों स्वयंसेवकों ने समाज की सेवा की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राकेश पंडित,कार्याध्यक्ष डा. बी.एन.सिंह,राष्ट्रीय महासचिव डा. सुनील जोशी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. अशोक वार्ष्णेय,अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल,सह प्रान्त प्रचारक मनोज, संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेन्द्र सिंह,अशोक केड़िया,आरोग्य भारती के सह क्षेत्र संयोजक डा. संग्राम सिंह, अवध प्रान्त के सचिव डा. इन्द्रेश कुमार, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रकाश मिश्रा,बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी,लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और लखनऊ के विभाग प्रचारक अनिल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *