CM Dr. Sarma:माजुली को लखीमपुर से जोड़ने के लिए बनेगा नया पुल: मुख्यमंत्री

माजुली को लखीमपुर से जोड़ने के लिए बनेगा नया पुल: मुख्यमंत्र

08HREG340 माजुली को लखीमपुर से जोड़ने के लिए बनेगा नया पुल: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज कहा कि मिशन वसुंधरा के द्वितीय चरण पर काम अगले महीने से शुरू होगा। इसके तहत राज्य के स्थानीय भूमिहीनों को जमीन का पट्टा दिया जाएगा।

हिमंत बिस्व सरमा प्रदेश भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा खेल मैदान में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा सहित भाजपा के अन्य केंद्रीय और प्रदेश के नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली को लखीमपुर से जोड़ने के लिए एक नए पुल पर काम शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र के नीचे जामुगुरी से कलियाबोर तक सुरंग सड़क का निर्माण किया जाएगा। राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर 36 किमी लंबा होगा। इसके अलावा अरुणोदय योजना के तहत जनवरी से फंड बढ़ाकर 1,250 रुपये लाभार्थियों को दिये जाने की भी बात कही। इसके साथ ही अरुणोदय योजना में 7 लाख लोगों को शामिल करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने 6-7 महीने में 1 लाख पदों पर नियुक्तियां पूरी होने की जानकारी दी और कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 12 सीटें जीतेगी। उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये खर्च करके युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने की अपनी योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि वह छह महीने के भीतर 50 लाख लोगों को राशन कार्ड और मुफ्त चावल देंगे।

new bridge will be built in Majuli-Lakhimpur – CM Dr. Sarma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *