असम में कोरोना के पूर्व की स्थिति, हालात सामान्य: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य में कोरोना महामारी के पूर्व की स्थिति हो गई है, यानी अब हालात सामान्य हो गये हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि बीते 5 अक्टूबर को लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डा, गुवाहाटी पर 132 विमानों की आवाजाही हुई। इस दौरान 17591 यात्रियों के साथ इस संख्या ने कोरोना पूर्व की संख्या को पार कर लिया। हम सामान्य हो गए हैं और असम की अर्थव्यवस्था को नए स्तरों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए उत्सुकता से तत्पर हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना के चलते सबसे अधिक प्रभाव राज्य के पर्यटन उद्योग पर पड़ा था। वर्तमान समय में राज्य के सभी प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान जैसे काजीरंगा, मानस, मनाह आदि को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। माना जा रहा है कि इस वर्ष बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक राज्य का दौरा करेंगे। इसके लिए सभी स्तर पर तैयारियां पूरी की गयी हैं। मुख्यमंत्री ने एलजीबीआई हवाई अड्डे से होकर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या का जिक्र कर इसी आशय से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *