T20:विक्टोरिया 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया

05HSPO1 विक्टोरिया 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया

दुबई, 05 अक्टूबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) और राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को विक्टोरिया 2026 सीडब्ल्यूजी के लिए पूरे खेल कार्यक्रम की घोषणा की। 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में 20 खेल शामिल होंगे। इनमें गोल्फ, बीएमएक्स और कोस्टल रोइंग को पहली बार शामिल किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महाप्रबंधक क्रिकेट वसीम खान ने महिला क्रिकेट के विकास के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इस कदम से क्रिकेट ने ओलंपिक खेलों में शामिल होने की ओर एक और कदम मजबूती से आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा, “हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि महिला क्रिकेट विक्टोरिया में राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा। बर्मिंघम सहित हाल के वर्षों में इसकी बड़ी सफलता के बाद यह खेल के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।”

उल्लेखनीय है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को नौ रनों से हराने के बाद महिला टी-20 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय महिला टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। वहीं, न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक के मैच में इंग्लैंड को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *