Cylender Accident:(अपडेट) गाजियाबाद के लोनी में गैस सिलेंडर हादसे में मरने वालों की संख्या चार हुई

05HNAT55 (अपडेट) गाजियाबाद के लोनी में गैस सिलेंडर हादसे में मरने वालों की संख्या चार हुई

गाजियाबाद, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र स्थित बबलू गार्डन निठौरा में बुधवार को गैस सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया। मकान के मलबे में दबकर मरने वालों को संख्या बढ़कर चार हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मुनिराज जी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की सहायता की करवाई शुरू कर दी गयी है।

इससे पहले लोनी के बबलू गार्डन कॉलोनी निवासी मुनीर (55वर्ष) बुधवार सुबह रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के छह सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है और अस्पताल ले जाया गया जहां पर 15 वर्षीय सान्या, 10 माह का इनायत, 45 साल का महाराज तथा 24 साल की रुकय्या की मौत हो गयी। एक अन्य महिला का हाथ कटा है, जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *