Yogi Adityanath :कानपुर : दो मार्ग दुर्घटना में अब तक 31 लोगों की मौत, घायलों का हालचाल लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

02HNAT10 कानपुर : दो मार्ग दुर्घटना में अब तक 31 लोगों की मौत, घायलों का हालचाल लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

– हैलट अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने जाएंगे योगी, आलाधिकारियों की भागदौड़ जारी

कानपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश का जिला कानपुर नगर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बीतीरात हुए मार्ग दुर्घटना में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का हैलट अस्पताल पर इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों का हालचाल लेने हैलट अस्पताल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आने की भनक लगते ही जिले के आलाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी दुर्घटना के वक्त ही पूर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वह अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

साढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात उन्नाव के चन्द्रिका देवी मंदिर से कोरथा गांव निवासी राजू निषाद अपने एक वर्षीय बेटे का मुंडन कराकर ट्रैक्टर ट्राली से वापस आ रहे थे। गांव से करीब तीन किमी पहले ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे (सड़क के किनारे खुदी खंती) में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा था। ट्राली के नीचे उसी पानी में दबने से 26 लोगों की मौत हो गई।

अभी प्रशासन और पुलिस इस हादसे से उबर ही नहीं पाये थे कि रात में ही थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल भी हो गये। यह लोग भी विन्ध्यवासिनी मंदिर मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे।

जिले में हुए दो अलग अलग सड़क हादसे में 31 लोगों की मौत और दर्जनों घायलों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहर दुख व्यक्त किया था। दो मंत्रियों को मौके पर ही नहीं भेजा बल्कि वह खुद इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। अब मुख्यमंत्री खुद घायलों का हालचाल लेने के लिए हैलट अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अस्पताल परिसर के आसपास सफाई का अभियान तेजी से जारी है। इसके साथ ही सड़कों के गड्ढों को भरा गया है और चूने का जगह-जगह छिड़काव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *