Ukraine:रूस पर यूक्रेन के परमाणु संयंत्र प्रमुख इहोर मुराशोव के अपहरण का आरोप

01HINT4 रूस पर यूक्रेन के परमाणु संयंत्र प्रमुख इहोर मुराशोव के अपहरण का आरोप

कीव, 01 अक्टूबर (हि.स.) । यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रदाता ने शनिवार को रूस पर यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रमुख का अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रूसी सेना ने जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात स्थान की तरफ ले गई।

यूक्रेनी राज्य परमाणु कंपनी ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने मुराशोव की कार को रोका। इसके बाद उनकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गए। कंपनी के अध्यक्ष पेट्रो कोटिन ने कहा- “रूस द्वारा उनकी हिरासत यूक्रेन और यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा को खतरे में डालती है।” कोटिन ने मांग की कि रूस तुरंत मुराशोव को रिहा करे। हालांकि रूस ने इससे इनकार किया है।