पाकिस्तान : बंदूकधारियों ने चीनी नागरिकों पर की फायरिंग, एक की मौत व दो अन्य घायल

कराची, 29 सितंबर (हि.स)। पाकिस्तान में एक बार फिर चीनी नागरिक हत्या हुई है। बुधवार को कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दांत के अस्पताल में गोलीबारी की, जिसमें एक चीनी नागरिक की गोली की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी (दक्षिण) असद रजा ने कहा कि हमलावर कराची के सदर इलाके में स्थित क्लीनिक में मरीज होने का बहाना करके अस्पताल में घुसे थे। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों की गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि पीड़ित चीन के नागरिक थे। बाद में, पुलिस ने पीड़ितों की पहचान 25 वर्षीय रोनिल्ड रायमंड चॉ, 72 वर्षीय मार्गेड और 74 वर्षीय रिचर्ड के रूप में की। पुलिस ने कहा कि दोनों घायल विदेशियों की हालत गंभीर है, गोली उनके पेट में लगी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कराची के अतिरिक्त आईजीपी से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। यह घटना हाल ही में देश में चीनी नागरिकों पर हुए हमलों की ताजा घटना है।

अप्रैल में, कराची विश्वविद्यालय में अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में तीन चीनी मारे गए थे, जो बलूचिस्तान में चीन के निवेश का विरोध करता है, चीन और पाकिस्तान पर संसाधन-संपन्न क्षेत्र के शोषण का आरोप लगाता है। कुछ अन्य हमलों को पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी संगठनों के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *