Draupadi Murmu:राष्ट्रपति मुर्मू 26-28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी

25HNAT17 राष्ट्रपति मुर्मू 26-28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी

नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 से 28 सितंबर तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में किसी भी राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी।

राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू 26 सितंबर को मैसूर में चामुंडी पहाड़ियों पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दस दिन तक चलने वाले मैसूर दशहरा महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। उसी दिन वह हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह ‘पौरा सम्मान’ में भी शामिल होंगी। वह धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।

27 सितंबर को राष्ट्रपति बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। उस अवसर पर, वह वर्चुअल जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और बेंगलुरु में उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी।

28 सितंबर को राष्ट्रपति नई दिल्ली लौटेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *